Site icon Dainik Savera Times

फरीदाबाद में रिश्ता हुआ तार-तार, पिता ने दो बेटों संग मिलकर तीसरे बेटे को उतारा मौत के घाट

Crime

Crime in Bihar

हरियाणा डेस्क। फरीदाबाद के सुभाष कॉलोनी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक पिता ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर तीसरे बेटे की हत्या कर दी। हत्या के बाद परिवार ने इसे आत्महत्या दिखाने के लिए युवक को फांसी के फंदे पर लटका दिया। मृतक की पहचान कृष्णा उम्र (28) साल के रूप में हुई है। वह पेशे से मजदूर था और शराब पीने का आदी था। पिता का नाम धनीराम है, जो हलवाई का काम करते हैं। दो भाई हैं, जो सुदामा और सूरज, दोनों भी मजदूरी करते हैं।

घटना कैसे हुई
15 सितंबर की रात कृष्णा ने काफी शराब पी रखी थी। इसी दौरान उसके पिता धनीराम, भाई सूरज और सुदामा ने मिलकर उससे झगड़ा किया और मारपीट की। इस झगड़े में कृष्णा की मौत हो गई।

हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश
कृष्णा की मौत के बाद परिवार ने एक चाल चली। उन्होंने सोचा कि अगर लोग समझेंगे कि कृष्णा ने आत्महत्या की है तो उन पर शक नहीं होगा। इसके लिए उन्होंने कृष्णा के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। इसके बाद परिवार ने खुद पुलिस को फोन करके बताया कि कृष्णा ने आत्महत्या कर ली है।

मामले को लेकर पुलिस ने कही ये बात
पुलिस ने शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला मानकर कार्रवाई की। 17 सितंबर को कृष्णा का पोस्टमार्टम भी करा दिया गया। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर तुषार शर्मा ने भी मामले की जांच के बाद इसे हत्या माना।

 

Exit mobile version