Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोडवेज के सेवानिवृत्त बस चालक की गोली मारकर हत्या

September 11, 2023

रोडवेज के सेवानिवृत्त बस चालक की गोली मारकर हत्या

प्रतापगढ़ः प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव में बाइक सवार बदमाशों ने रोडवेज के सेवानिवृत्त बस चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) (पूर्वी) विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव के निवासी रोडवेज के सेवानिवृत्त बस चालक शय़ाम शंकर तिवारी (62) रविवार रात लगभग साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद घूमने मंदिर की ओर जा रहे थे, जैसे वह मंदिर के निकट पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

एएसपी ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो वहां उन्होंने गंभीर रूप से घायल तिवारी को लहुलुहान हालत में जमीन पर पड़े हुए देखा। मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तिवारी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोमवार को परिजनों की शिकायत पर दुर्गेश पाण्डेय व दो अज्ञत सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें