Site icon Dainik Savera Times

खून का बदला खून : व्यक्ति को लाठी डंडे से पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

Revenge for blood

Revenge for blood

उतर प्रदेश : खून का बदला लेने के लिए महिलाओं समेत लोगों के एक समूह ने दिनदहाड़े एक युवक को लाठी डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतक व्यक्ति की पहचान सरपंच महावत (48) के रूप में हुई जिस पर तीन दर्जन से अधिक लोगों ने सोमवार को हमला कर दिया।

दिनदहाड़े हत्या की यह घटना बेनीगंज कोतवाली इलाके के भैंनगांव में हुई। सरपंच 2009 में हुई रामपाल नाम के व्यक्ति की हत्या का आरोपी था और वह जेल से रिहा हुआ था। जेल से छूटने के बाद वह फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश कर रही है।

पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद व 25-30 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि ग्रामीणों से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक को घेरकर मारा जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान की गई है और इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version