Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

निहंगों की वेशभूषा में लग्जरी गाड़ी में आए लुटेरों ने मछली विक्रेता को बनाया निशाना, रायकोट पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

October 5, 2025

निहंगों की वेशभूषा में लग्जरी गाड़ी में आए लुटेरों ने मछली विक्रेता को बनाया निशाना, रायकोट पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

जगराओं: रायकोट की दाना मंडी के पास मछली की रेहड़ी लगाने वाले बाबू लाल साहनी पर उस समय हमला हो गया, जब निहंगों की वेशभूषा में पांच युवक (luxury car) बोलैरो पिकअप जीप में सवार होकर वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले साहनी को बुरी तरह पीटा, उसके कपड़े फाड़े और जेब में रखे 7 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलते ही रायकोट सिटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरμतार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चार किरपाण, दो मोबाइल फोन, 1700 रुपए नकद और घटना में इस्तेमाल बोलैरो जीप जब्त की है।

अदालत ने पांचों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पीड़ित बाबू लाल साहनी, जो मूल रूप से बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव बेलसंडी डीह का निवासी है। वह पिछले बीस वर्षों से रायकोट सब्जी मंडी के पास टैणा सिंह के मकान में परिवार समेत किराए पर रह रहा है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह मछली बेच रहा था। इसी दौरान सहबाजपुरा दैड़ा का रहने वाला जसविंदर सिंह सुक्खा निहंगों की पोशाक में वहां आ धमका। कुछ ही देर बाद उसी की बोलेरो में सवार उसके तीन साथी भी मौके पर आ पहुंचे।

सभी ने हथियार दिखाकर रुपए की मांग की और इनकार करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। इस झगड़े के दौरान टी- शर्ट की जेब में रखी नकदी लूट ली और सभी आरोपी बोलैरो में बैठकर फरार हो गए। जांच अधिकारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और वारदात में शामिल सभी आरोपियों जसविंदर सिंह सुक्खा निवासी सहबाजपुरा दैड़ा, अजीत सिंह सोढ़ी और भूपिंदर सिंह भिंदा निवासी ताजपुर रोड लुधियाना, गुरप्रीत सिंह निवासी गांधी नगर रामपुरा फूल तथा चरण सिंह निवासी सहबाजपुरा दैड़ा को गिरμतार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड ले लिया गया है और रिमांड के दौरान सभी से पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें