Site icon Dainik Savera Times

‘गालीबाज परियां…’, रील्स के बहाने सोशल मीडिया पर परोसी अश्लीलता; कौन हैं UP की ये लड़कियां?

Uttar Pradesh Crime News

उत्तर प्रदेश डेस्क: सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 युवतियां शामिल हैं। सभी आरोपी यूपी के संभल जिले के असमोली थाना इलाके के शहबाजपुर कलां के रहने वाले हैं। ये सभी लोग अश्लील रील्स बनाकर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मामला सामने आने के बाद इसके संबंध में असमोली थाने की मंसूरपुर माफी पुलिस चौकी में केस दर्ज किया गया था। चौकी इंचार्ज मोहित चौधरी ने शिकायत दी थी। इसके बाद आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपी जिन-जिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय थे, सभी की जांच की जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि और भी आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की गई है।

पुलिस को मौके पर दिखी भीड़

चौकी प्रभारी मोहित चौधरी के अनुसार पुलिस टीम रविवार को गांव शहबाजपुर कलां में गश्त पर थी। इस दौरान काफी संख्य में लोग एकजुट दिखे। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि गांव की कुछ लड़कियां अपने साथियों के साथ मिलकर अश्लील रील्स बनाती हैं। इसके बाद ये रील्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की जाती हैं। इसके चलते गांव का माहौल खराब हो रहा है।

इसको लेकर लोग कई बार आपत्ति जता चुके हैं। महिलाओं और बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके कुछ वीडियो ग्रामीणों ने पुलिस को भी उपलब्ध करवाए हैं। पुलिस के अनुसार अश्लीलता फैलाने के आरोप में 3 लड़कियों और 1 लड़के को अरेस्ट किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2 आरोपी अमरोहा के रहने वाले

आरोपी युवतियों में 2 की पहचान महक और परी के तौर पर हुई है। दोनों ने जो कंटेंट पब्लिश किया था, उसमें भद्दी गालियां और आपत्तिजनक कंटेंट शामिल है। मामले में जो दो अन्य लोग नामजद हुए हैं, वे अमरोहा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जाएगा।

Exit mobile version