Site icon Dainik Savera Times

सांड को बचाने के लिए कुएं में उतरे तीन लोगों की खुद ही चली गई जान, लोगों ने कहा ऐसा नहीं…


जयपुर। राजस्थान के शाहपुरा जिले में एक सांड को बचाने के लिए कुएं में उतरे तीन लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात आरणी गांव की है जहां दो सांड लड़ते-लड़ते कुएं में गिर गए। उसने कहा कि उनमें से एक को ग्रामीणों ने ‘‘अर्थमूविंग’’ मशीन की मदद से बचा लिया, जबकि दूसरे सांड़ को बचाने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि कुएं में उतरा सुखदेव बेहोश हो गया। पुलिस के अनुसार सुखदेव को तो बाहर निकाल लिया गया लेकिन उसे बचाने के लिए नीचे उतरे तीन लोग जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। पुलिस के अनुसार, ‘‘इस हादसे में धनराज (26), कमलेश (19) और शंकर (30) की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिए गए।’’

Exit mobile version