Site icon Dainik Savera Times

शर्मनाक हरकतः बेटी से छेड़खानी करने का आरोपी पिता गिरफ्तार

बलियाः बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में अपनी 14 वर्षीय बेटी से छेड़खानी करने के आरोप में उसके पिता को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की की शिकायत पर उसके पिता पुरुषोत्तम गोंड के विरुद्ध बुधवार रात मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को आज गिरफ्तार भी कर लिया गया। उन्होंने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि गोंड ने पिछली 24 अक्टूबर को शराब पीकर घर में अपनी पुत्री से छेड़खानी की थी और विरोध करने पर उससे मारपीट की थी। कुरैशी ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि गोंड आए दिन ऐसी ही हरकतें करता था। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version