Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे के खिलाफ शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में किए 9 नशा तस्कर गिरफ्तार

December 18, 2024

नशे के खिलाफ शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में किए 9 नशा तस्कर गिरफ्तार

Shimla Police : शिमला पुलिस नशे के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन क्लीन के तहत रोजाना नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि बीते दिन शिमला पुलिस ने जिला में 9 नशा तस्करों को दबोचा है।

पुलिस ने रोहड़ू क्षेत्र में एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरतार किया। ये आरोपी हालही में खड़ापत्थर में पकड़ी गई दो महिलाओं के गिरोह के सदस्य थे। इस मामले में अब तक कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा, पुलिस थाना ठियोग के तहत तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 10.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

वहीं, सदर और दो अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने तीन नशा तस्करों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि बीते दिन पुलिस ने 9 तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने नशे के खिलाफ पूरे जिला में ऑपरेशन क्लीन के तहत अब तक 1300 नशा तस्करों को गिरतार किया है।

वर्ष 2023-24 में पुलिस ने कुल 6.50 किलो चिट्टा और हेरोइन सीज की है। एसपी ने कहा, पुलिस का उद्देश्य शिमला जिले को नशा मुक्त बनाना है। किसी भीनशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्ति को बशा नहीं जाएगा। यह अभियान युद्धस्तर पर जारी रहेगा। शिमला पुलिस का यह अभियान स्थानीय नागरिकों के बीच सुरक्षा का विश्वास पैदा कर रहा है और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा संदेश दे रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें