Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीतापुर: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, चार फरार

September 14, 2024

सीतापुर: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, चार फरार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली अंतर्गत लखनऊ -दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग पर बिजोरा पुल के पास पुलिस एवं बदमाशों की मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए जबकि चार अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने शनिवार को पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 25000 के इनामी बदमाश अपने वाहन से किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर इन्हें बिजोरा पुल के पास शहर कोतवाली पुलिस और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप में रोका ।

पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया और पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों कमलेश लुनिया थाना निवासी थानगांव एवं कमलेश लुनिया निवासी थाना रेउसा के पैर में गोली लगी और घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा जबकि चार बदमाश मौके से जंगल में भाग जाने में सफल रहे जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक इको मारुति वैन और दो तमंचे तथा 30हजार रूपये एवं अन्य सामान बरामद हुआ है। यह दोनों अपराधी कमलेश लुनिया नाम के हैं एक इसमें थानगांव का निवासी है और एक थाना रेउसा का निवासी है इन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इनकी बराबर तलाश की जा रही थी, अभी कुछ समय पहले इन्होंने बिसवन थाना अंतर्गत एक अभियोग किया था जिसमें पुलिस टीम इनका पीछा कर रही थी। पुलिस अभियोग दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें