Site icon Dainik Savera Times

तरनतारन में तीन किलोग्राम हेरोइन, हथियारों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब के तरनतारन में पुलिस ने सीमा पार अवैध हथियार और ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि सीमा पार मादक पदार्थ नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुये तरनतारन पुलिस ने बीएसएफ के साथ एक संयुक्त अभियान में एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास 3.124 किलोग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, पांच मैगजीन, 111 राउंड, दो तराजू और तीन लाख रुपये बरामद किये हैं।


यादव ने कहा कि तरनतारन इलाके में पाकिस्तान से सीमा पार ड्रग पहुंचाने के लिये ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता था। अधिक बरामदगी और गिरफ्तारियों के लिये आगे और पीछे के संबंध स्थापित करने के लिये जांच जारी है।

Exit mobile version