Site icon Dainik Savera Times

Sonam Killed Raja : राजा बेटा के लिए छलका मां का दर्द, कहा- ये बहुत बड़ा षड्यंत्र है, हत्यारे को मिले मौत की सजा

नेशनल डेस्क : राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शिलांग में हुई हत्या का मामला अब एक बड़े मोड़ पर पहुंच चुका है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि सोनम ने अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 23 मई को लापता हुए राजा का शव 2 जून को मेघालय के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था। इस मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। हालांकि, सोनम के पिता ने अपनी बेटी को निर्दोष बताया है। इस मामले में मृतक राजा की मां उमा रघुवंशी ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी

दरअसल, 17 दिनों तक फरार रहने के बाद, सोनम को 2 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का आरोप है कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए इंदौर के तीन हमलावरों को हायर किया था। हालांकि, सोनम के पिता ने अपनी बेटी को निर्दोष बताया है। इस मामले में मृतक राजा की मां उमा रघुवंशी ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने इसे ‘बहुत बड़ा षड्यंत्र बताते हुए कहा कि सोनम ने ही शिलांग जाने की योजना बनाई थी।

मेघालय पुलिस की सफलता

वहीं इस पूरे मामले पर मेघालय के सीएम कोनराड के. संगमा ने ट्वीट कर बताया कि मेघालय पुलिस ने 7 दिनों के भीतर इस मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि तीन मध्य प्रदेश के हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर की तलाश जारी है।

पुलिस की जांच और सोनम की चुप्पी

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए तीन हमलावरों को बुलाया था। गाजीपुर में गिरफ्तार होने के बाद, सोनम ने पुलिस को इस दौरान कहां रही और उसने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। वह अब तक इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे पुलिस की जांच में मुश्किलें आ रही हैं। इस मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर विचार कर रही है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।

Exit mobile version