Site icon Dainik Savera Times

Sonam Killed Raja : सोनम निकली बेवफा! पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार… जानिए किसने किया था पहला हमला

नेशनल डेस्क : राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शिलांग में हुई हत्या का मामला अब एक बड़े मोड़ पर पहुंच चुका है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि सोनम ने अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। आइए जानते है इस पूरी खबर को विस्तार से…

सोनम की गिरफ्तारी और अन्य आरोपियों की पहचान

दरअसल, सोमवार सुबह, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक ढाबे से सोनम को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद, इंदौर पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम विक्की ठाकुर, आनंद और राज कुशवाह हैं। चौथा आरोपी विशाल चौहान है, जो अभी फरार है।

हत्या की साजिश का खुलासा

पुलिस की जांच में यह पता चला है कि आनंद ने राजा पर पहला वार किया था, जबकि राज कुशवाह इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड था। वह लगातार सोनम के संपर्क में था और कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

गाजीपुर पुलिस की भूमिका

इंदौर क्राइम ब्रांच ने गाजीपुर पुलिस को इनपुट दिया था, जिसके बाद गाजीपुर के एक ढाबे से सोनम को गिरफ्तार किया गया। ढाबे के मालिक साहिल यादव ने बताया कि सोनम बदहवास हालत में उनके पास आई थी और उसने मोबाइल मांगा था, जिससे उसके परिवार से संपर्क किया जा सका। यह मामला अब एक ज्वाइंट ऑपरेशन का हिस्सा बन चुका है, जिसमें इंदौर और शिलांग पुलिस मिलकर जांच कर रही हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच को और ज्यदा गंभिरता से करने की योजना बनाई है। इस मामले की जांच जारी है और पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

Exit mobile version