Site icon Dainik Savera Times

तेज रफ्तार बाइक पशु से टकराई, तीन वाहन सवार युवकों की मौके पर ही मौत

बिजनौरः हल्दौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजनौर-नहटौर मार्ग पर तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल सड़क पर घूम रहे पशु से टकराने के बाद वाहन पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हल्दौर थाना प्रभारी रामप्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात बिजनौर-नहटौर मार्ग पर पशु से टकराने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनुज (30), विक्की (28) और अंकित (27) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों युवक मोटरसाइकिल पर तेजी से आ रहे थे और उनकी मोटरसाइकिल सड़क पर घूम रहे आवारा पशु से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Exit mobile version