Site icon Dainik Savera Times

तरनतारन: बेटे ने की लव मैरिज, बेटी के परिवार ने मां के फाड़े कपड़े, निर्वस्त्र कर घुमाया

भिक्खीविंड/खालडा। वल्टोहा में उस समय इंसानियत शर्मसार होती नजर आई, जब पड़ोस की लड़की से कोर्ट मैरिज करने वाले लड़के की 55 वर्षीय मां को लड़की के माता-पिता ने निर्वस्त्रकर दिया। उक्त लोगों ने अपना शरीर ढकने का प्रयास कर रही महिला से न केवल कपड़े छीन लिए और बल्कि उसका सड़कों पर दौड़ते हुए वीडियो भी बनाया तथा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने के आरोप में वल्टोहा थाने की पुलिस ने एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत 2 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाना वल्टोहा की पुलिस को दिए बयानों में गांव वल्टोहा की महिला ने आरोप लगाया कि उसके बेटे ने करीब एक माह पहले पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ कोर्ट मैरिज की थी। जिसके, चलते 31 मार्च की शाम लड़की का भाई और मां के अलावा 2 अज्ञात लोग उनके घर के बाहर आए और चिल्लाने लगे। जब वह घर से बाहर निकली तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट करने की और उसके कपड़े फाड़ दिए। उसे पूरी तरह नग्न कर दिया और उसकी वीडियो भी बनाई। वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए थाना वल्टोहा की एसएचओ मैडम सुनीता बावा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामले की जांच कर रहे एएसआई परमजीत सिंह ने शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी, गुरचरण सिंह, कुलविंदर कौर उर्फ मणि और 2 अज्ञात के केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version