तरनतारनः (पवन कुमार)। तरनतारन के गांव जामराई में देर शाम खेतों में एक किसान की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाले हमलावर मौके से भागने में सफल रहे जबकि किसान की खेत में ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय अवतार सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अवतार सिंह (62) पुत्र उत्तम सिंह निवासी गांव जामा राय जो दोपहर करीब 2 बजे अपने खेतों में गया था।
इसी दौरान खेत में कुछ लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर किसान अवतार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस हत्या के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि उनका गार्डों के साथ जमीन विवाद था जिसके चलते उक्त लोगों ने उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे डीएसपी गोइंदवाल साहिब रविशेर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है
तरनतारनः जमीनी विवाद के चलते खेत में बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या, हमलावर मौके से फरार

