Site icon Dainik Savera Times

मासूम बच्ची के साथ किशोर ने कथित रूप से किया दुष्कर्म

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के एक गांव में पड़ोसी किशोर द्वारा तीन वर्ष की मासूम बच्ची को फुसलाकर अपने साथ ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला फरह थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां शनिवार की शाम एक नाबालिग लड़के ने अपने घर के सामने रहने वाली तीन साल की मासूम बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि बच्ची की तलाश में परिजन आरोपी के घर पहुंचे, तो उन्होंने एक कमरे में उसे बदहवास हालत में पड़ा पाया। फरह थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी आयु 15 वर्ष है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसे बाल सुधार गृह में भेजा जा रहा है।

Exit mobile version