Site icon Dainik Savera Times

नये साल पर खौफनाक तोहफा! महिला ने मिठाई खिलाने के बहाने बॉयफ्रेंड को घर पर बुलाया, फिर काट डाला प्राइवेट पार्ट

नेशनल डेस्क। मुंबई से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां, 25 साल की एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाकर उसके साथ खौफनाक हरकत कर डाली। महिला का प्रेमी भी शादीशुदा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 31 दिसंबर की रात की है। महिला ने नए साल की मिठाई देने के बहाने अपने प्रेमी को घर बुलाया। प्रेमी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसके साथ ऐसा कुछ होने वाला है। जैसे ही वह घर पहुंचा, महिला ने मौका देखकर उसके प्राइवेट पार्ट पर धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
हमले में घायल 44 वर्षीय व्यक्ति को तुरंत मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कई सालों से चल रहा था संबंध
पुलिस की शुरुआती जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रिश्तेदारी भी थी। आरोपी महिला, पीड़ित व्यक्ति की बहन की भाभी बताई जा रही है। इतना ही नहीं, दोनों के बीच पिछले 6 से 7 साल से कथित तौर पर प्रेम संबंध चल रहा था।

पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी महिला
जांच में यह भी सामने आया है कि महिला काफी समय से अपने प्रेमी पर उसकी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। पुलिस को शक है कि इसी तनाव के चलते महिला ने इस खतरनाक साजिश को अंजाम दिया।

रात डेढ़ बजे रची गई पूरी साजिश
31 दिसंबर की रात करीब 1:30 बजे महिला ने पीड़ित को अपने घर बुलाया। उस समय महिला के बच्चे घर में सो रहे थे। बातचीत के दौरान महिला रसोई में गई और सब्जी काटने वाला चाकू ले आई। इसके बाद उसने अचानक हमला कर दिया, जिससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं।

आरोपी महिला फरार
घटना के बाद से आरोपी महिला फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: कपूरथला में दिनदहाड़े NRI महिला की हत्या, घर में घुसकर हमलावरों ने की फायरिंग

Exit mobile version