Site icon Dainik Savera Times

हत्या करने के इरादे से पिस्टल लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार

झालावाड़: राजस्थान में झालावाड़ जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या करने के इरादे से पिस्टल में दो कारतूस लोड कर घूम रहे बदमाश को गिरफ्तार करने से एक युवक की जान बच गई।

जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि हत्या के इरादे से पिस्टल में दो कारतूस लोड कर घूम रहे बदमाश ऋषि पारीक निवासी तबेला रोड कायस्थ मोहल्ला को पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version