Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

लड़की ने साथियों के साथ साजिश रचकर युवक को बुलाया; लड़के व उसके दोस्त के साथ की मारपीट, कपड़े उतारकर बनाई वीडियो

July 5, 2025

लड़की ने साथियों के साथ साजिश रचकर युवक को बुलाया; लड़के व उसके दोस्त के साथ की मारपीट, कपड़े उतारकर बनाई वीडियो

फिरोजपुर: थाना कुलगड़ी पुलिस ने लड़की अपने साथियों के साथ साजिश रचकर युवक को मिलने के लिए बुलाकर युवक व उसके दोस्त की कपड़े उतारकर अश्लील वीडियो बनाने, उनसे मारपीट करके उन्हें मारने की धमकियां देते हुए उनसे नकदी छीनने और चांदी का कड़ा छीनने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। जिक्रयोग है कि जब उक्त दोषी दोनों युवकों को बंदी बनाने के लिए किसी अज्ञात जगह पर गाड़ी में लेकर जा रहे थे तो उनकी गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई और घटना वाली जगह पर लोगों के एकत्रित होने पर वह सभी वहां से फरार हो गए, जिससे युवकों की जान बच सकी।

जाने पूरा मामला
जानकारी देते हुए थाना कुलगड़ी के एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में कुलविन्द्र सिंह उर्फ किंदर पुत्र स्व. काला सिंह पुत्र सुराज सिंह वासी कमाला बोदला आरफके ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर मन्नत उर्फ मन्नु उर्फ पूजा पत्नी अमन वासी फतेहगढ़ पंजतूर के साथ दोस्ती हुई थी, जिसने 2 जुलाई 2025 को उसे चाची बिमार होने के चलते पैसे की मांग की और उसे मिलने के लिए बुलाया था, जिसके बाद वह अपने दोस्त अमरजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी अलीवाला के साथ उसकी स्वीफ्ट गाड़ी पर सवार होकर चुंगी नंबर 8 फिरोजपुर पहुंचा, जहां पर युवती मन्नत अपनी सहेली के साथ पहले से खड़ी थी, जिसने कहा मेरी चाची विनु उर्फ सुनीता उक्त घर में अकेली है, हम वहीं चलते है और चाय आदि वहां पर पी लेंगे, जिसके पश्चात पीड़ित व उसका दोस्त कार में मन्नत के साथ घर आ गए, जहां पर मन्नत उर्फ पूजा की चाची ने कहा कि तुम लोग बैठों मैं चाय के लिए दूध ले आती हूं।

पीड़ित ने बताया कि उसे मन्नत अलग कमरे में ले गई और अपनी सहेली सिमरन को उसने उसके दोस्त के साथ बैठा दिया। उसके बाद मन्नत ने जबरदस्ती से उसके कपड़े उतारने शुरू कर दिए और करीब 6.15 मिनट पर मन्नत उर्फ पूजा की चाची विनु उर्फ सुनीता पत्नी सतपाल वासी रुकना मुंगला हाल बुटेवाला, सिमरन उर्फ ज्योति पत्नी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी वासी चक्क हराज बैरकां हाल सोढी नगर, प्रिंस पुत्र सतपाल उर्फ सती वासी रुकना मुंगला हाल बुटे वाला, सतपाल उर्फ सती पुत्र जाला राम वासी रुकना मुंगला, हाल बुटे वाला, वरिन्द्र सिंह उर्फ सुन्दर पुत्र सेवक सिंह, वारस उर्फ निक्का, पारस पुत्र गाहिगल, हरमन उर्फ हम्मी पुत्र महिन्द्र वासी सोढी नगर, साहिल उर्फ डोली पुत्र सतपाल उर्फ सती वासी रुकना मुंगला व 3 अज्ञात लोग घर में आ गए, जिन्होंने पीड़ित और उसके दोस्त के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी व दोनों के मोबाइल छीन लिए।

युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर रची साजिश
इसके बाद उक्त लोगों ने उनके कपड़े उतार दिए और उनकी मोबाइल से जबरदस्ती वीडियो बनानी शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि उक्त लोगों ने कहा कि यदि तुम शोर मचाओगे तो हम कहेंगे कि तुमने हमारे परिवार की महिलाओं के साथ गल्त काम किया है, जिसके बाद उन्होंने पीड़ित व उसके दोस्त को मारने की धमकियां देते हुए कहा कि 2 लाख रुपए दे दो तो हम तुमको छोड़ देंगे और उसकी जेब से 3500 रुपए व दोस्त अमरजीत की जेब से 800 रुपए, कागजात व चांदी का कड़ा करीब 6 तोले का उतारकर छीन लिया। पीड़ित ने बताया कि उसके बाद उक्त लोग उन्हें जबरदस्ती से गाड़ी में बैठाकर किसी अज्ञात जगह पर बंदी बनाने के लिए ले जा रहे थे तो गांव नूरपुर के नजदीक गाड़ी तेज होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त होकर दीवार से टकरा गई और गांव वासियों को एकत्रित होता देख उक्त लोग उसे व अमरजीत सिंह को वहां छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि युवती मन्नत ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोची-समझी साजिश तहत उक्त घटना को अंजाम दिया है। मामले की जांच कर रहे मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी लोगों पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें