Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kapurthala News : गुरुद्वारा साहिब में घुस चोर ने गोलक तोड़कर नकदी चुराई, घटना सीसीटीवी में कैद

April 22, 2024

Kapurthala News : गुरुद्वारा साहिब में घुस चोर ने गोलक तोड़कर नकदी चुराई, घटना सीसीटीवी में कैद


कपूरथला। मोहल्ला अजीत नगर में स्थित गुरु द्वारा साहिब जठेरे में देर रात्रि चोर ने दाखिल होकर गोलक तोड़कर हजारों रूपये की नगदी उड़ा ली। उक्त घटना गुरु द्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर ने सबसे पहले गुरु द्वारा साहिब की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए चप्पल उतारी और फिर मेन गेट व एलुमीनियम के गेट को काटकर अंदर दाखिल होकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 अर्बन अस्टेट की पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जिसकी पुष्टि जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने की।

जानकारी के अनुसार कांजली रोड पर स्थित अजीत नगर इलाके में स्थित श्री गुरु द्वारा साहिब जठेरे के सेवादार अरविंदर सिंह सेखों ने बताया कि शनिवार रात सुखआसन के बाद गुरु द्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी दोनों गेट को ताले लगाकर घर के अंदर चले गए। लेकिन जब वह सुबह 5 बजे करीब आए, तो देखा कि दोनों गेट कटर के साथ काटे हुए थे और अंदर जाकर देखा तो गोलक भी टूटी पड़ी थी और गोलक से नगदी गायब थी। चोरी की घटना गुरु द्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोर दरवाजा तोड़कर गोलक में पैसे चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है।

उसने बताया कि सीसीटीवी अनुसार गुरु द्वारा साहिब में दाखिल होने से पहले चोर ने मर्यादा को ध्यान में रखते हुए चप्पल उतार ली, सिर ढका व फिर अंदर दाखिल होकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए रु माल के साथ मुंह भी ढक लिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 अर्बन अस्टेट की पुलिस ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है व अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें