Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में चोरों के हौंसले बुलंदः गुरदेव नगर में दिनदहाड़े नकदी समेत 5 लाख के आभूषण लेकर फरार, मामला CCTV में कैद

May 7, 2024

लुधियाना में चोरों के हौंसले बुलंदः गुरदेव नगर में दिनदहाड़े नकदी समेत 5 लाख के आभूषण लेकर फरार, मामला CCTV में कैद

लुधियानाः (लखविंदर)। लुधियाना में चोरों के हौंसले बुलंद है। जहां पॉश एरिया गुरदेव नगर में दिनदहाड़े चोरों ने एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि करीब दो बजे दो चोर घर में घुस गये और कई लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गये। मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मामला लुधियाना के पॉश इलाके गुरदेव नगर का है। जहां दिनदहाड़े चोरों ने एक कमरे में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

पीड़ित मालिक ने बताया कि जब वह शाम को चंडीगढ़ से लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके घर के अंदर के ताले टूटे हुए थे और अलमारियां भी बिखरी हुई थीं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि कम से कम 5 लाख के आभूषण की चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि उनका इलाका बहुत पॉश है और एक बंद गली में एक घर है। उन्हें लगा कि वे बहुत सुरक्षित हैं क्योंकि एक बंद गली में एक घर है जहां बहुत कम लोग आते-जाते हैं।

मामले की जांच की जा रही है…
मामले की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है। इस दौरान पुलिस टीम ने कहा कि इस घटना की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें दो युवक घर में घुसते और दीवार फांदकर बाहर निकलते दिख रहे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें दो युवक दीवार पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें