Site icon Dainik Savera Times

सर्राफा दुकान से डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात लूटने के आरोपी तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Girl Rejected Marriage Proposal

Girl Rejected Marriage Proposal

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में पिछले बुधवार को एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात की लूट के आरोपी तीन बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार की भोर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में तीनों लुटेरों के साथ-साथ एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेन वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने भोर करीब साढ़े तीन बजे कोतवाली नगर के इमिलिया में तीन लोगों को घेरकर उन्हें रोकने की कोशिश की।

इस पर उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलायीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान तीनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। मुठभेड़ में पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के सिपाही शैलेश राजभर के भी पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया कि बदमाशों की शिनाख्त सचिन सिंह, पुष्पेंद्र और त्रिभुवन के रूप में हुई है। तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी सिपाही का भी उपचार कराया जा रहा है।

Exit mobile version