Site icon Dainik Savera Times

तीन अंतर्जनपदीय महिला चोरों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

3 inter-district female thieves arrested

3 inter-district female thieves arrested

3 inter-district female thieves arrested : उत्तर प्रदेश में फरुखाबाद जिले की पुलिस ने शमशाबाद थाना क्षेत्र में हुई एक चोरी के आरोप में, तीन अंतर्जनपदीय महिला चोरों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजने की कार्रवाई की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना एव कस्बा शमशाबाद क्षेत्र में एक सराफा की दुकान से 5 मार्च 2025 को तीन महिलाओं ने सोने चांदी की अंगूठियां आदि सामान देखें और उसके बदले में नकली सामान वापस करके, धोखा घड़ी करते हुए,असली अंगूठी आदि सामान चुरा ले गई। इधर थाना क्षेत्र के शमशाबाद के मोहल्ला दुबे निवासी सर्राफ व्यापारी शिशिर रस्तोगी से,घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर 5 मार्च को अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध धारा 318 (2)/305 (ए) बी एनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस ने नाकाबंदी कर किया गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर की सूचना पर शमशाबाद थानाध्यक्ष तरुण सिंह, एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक सचिन चौधरी, सर्विलांस प्रभारी उप निरीक्षक दीपक भाटी ने अपने दल-बल के साथ 07 मार्च शुक्रवार को थाना क्षेत्र के हथियापुर-फैजबाग के मध्य नाकेबंदी करके बदायूं जिले के थाना उसैत ग्राम मसूदपुरा निवासिनी अमरजा खान व शबाना तथा निशा उर्फ ईदुल को गिरफ्तार किया गया।

महिला चोरों के पास से चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने इन गिरफ्तार महिला चोरों के कब्जे से 1150 रुपए की नकदी और लाखों रुपए के सोने-चांदी के कीमती जेवरात में चार अंगूठी जेंट्स, तीन अंगूठी महिला, एक सफेद धातु की अंगूठी, टॉप्स, कुंडल ,चैन, दो मोबाइल आदि सामान बरामद किए गए। पुलिस ने, उपरोक्त चोरी के आरोप में, इन तीनों अंत र्जन पदीय महिलाओं गिरफ्तार करके आज शनिवार को जेल भेजने की कार्यवाही की।

Exit mobile version