Site icon Dainik Savera Times

दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, डिवाइडर में फंसा शव….इतने लोगों की मौत

आगरा। ताजनगरी में देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा आगरा के सिकंदरा हाईवे पर पुलिस चौकी के समीप हुआ। बताया जाता है कि बाइक सवार मथुरा की तरफ से आ रहे थे। और तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी भी हालत गम्भीर बनी हुई है। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि एक व्यक्ति का शव रोड पर लगे डिवाइडर में जा फंसा था। घटना देखकर हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। एक घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान दीपक 26 वर्ष और कमल 25 वर्ष, निवासीगण राहुल नगर, बोदला के रूप में हुई। वहीं गभीर रूप से घायल विमल 25 वर्ष निवासी राहुल नगर, बोदला है।

Exit mobile version