Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार

November 10, 2024

नोएडा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा से इस समय एक बड़ा खबर सामने आ रही है। आज सुबह ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है मामला। मारने वालों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल है। मरने वालों में अमन पुत्र देवी सिहं (27 वर्ष), देवी सिंह पुत्र रामशाह (60 वर्ष), राजकुमारी पत्नी देवी सिंह (50 वर्ष), विमलेश पत्नी ज्ञानी सिंह (40 वर्ष) शामिल है।

हादसा उस वक्त हुआ जब कर सवार नोएडा से परी चौक की तरफ जा रहे थे। परी चौक जाते समय एक्सप्रेसवे पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से कार जा घुसी। सूचना मिलने के बाद नॉलेज पार्क थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।

 

पुलिस ने यातायात सुचारू करायाः एडीसीपी
ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी ने बताया कि हादसे में वैगन आर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक अन्य चार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें