Site icon Dainik Savera Times

सहारनपुर में ऑटो और पिकअप वैन की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नागल इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक ऑटो और पिकअप वैन की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना नागल-टपरी मार्ग पर हुई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया, ‘‘सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑटो चालक नीटू (32) और मोहित (22) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version