Site icon Dainik Savera Times

नाबालिग छठी कक्षा की छात्रा को नकोदर मेले के बहाने ले जाकर 2 युवकों ने किया रेप

Sixth class: थाना सिधवां बेट के अंतर्गत सतलुज दरिया पर पड़ते एक गांव की नाबालिग छठी कक्षा की छात्रा के साथ उसी के गांव के ही दो नौजवानो की ओर से सारी रात रेप करने का मामला सामने आया है। रेप के बाद पीड़िता को युवकों के परिवार के सदस्य सतलुज दरिया पुल पर फैंककर फरार हो गए, जिसके बाद उसे शुक्रवार दोपहर को जगराओं के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में डरी और सहमी पीड़िता बार-बार उस घड़ी को याद कर रोने लगती है, जिसके चलते उसके आस-पास मौजूद उसके परिवार के सदस्य उसे संभाल रहे हैं। 48 घंटे बीत जाने के बावजूद भी सिधवां बेट पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करने भी जरूरी नहीं समझ रही है क्योंकि परिवार अति गरीबी के दौर में है। मिली जानकारी के मुताबिक सिधवां बेट सतलुज दरिया पुल के पास पड़ते एक गांव की रहने वाली पीड़िता गांव में ही छठी कक्षा की छात्र है।

उसकी उम्र 13 वर्ष है, जबकि उसकी दो और छोटी बहनें और एक छोटा भाई है। परिवार में गरीबी होने के चलते उसके माता-पिता दिहाड़ी करते हैं और पीड़िता भी घर चलाने के मां के साथ दिहाड़ी पर चली जाती है। दिहाड़ी करते दौरान ही पीड़िता की जान-पहचान गांव के एक लड़के से होती है, जो दो दिन पहले गुरुवार को पीड़िता व उसकी छोटी 11 वर्षीय बहन को नकोदर मेले के बहाने गांव से ले जाता है। युवक के साथ उसका एक दोस्त भी था, जो नजदीकी गांव मनसीहा बाजन का था। वहां पर नकोदर डेरे में माथा टेकने के बाद जब दोनों आरोपी युवकों ने पीड़िता को कहीं कमरे में ले जाने के बात कही तो डर के मारे वहां से पीड़िता की छोटी बहन भाग गई और बस में चढ़कर वापस सिधवां बेट पहुंची। इस दौरान दोनों युवकों ने नकोदर में मौजूद पीड़िता के हाथ-पैर पकड़कर सारी रात उसके साथ रेप किया। सुबह गांव में ये बात जंगल की आग की तरह फैली तो आरोपियों के परिवार वालो ने फोन करके अपने बेटों के ढूंढा और उनके साथ मौजूद पीड़िता को जान से मारने की धमकियां देते हुए सतलुज दरिया पर फैंक चले गए। पीड़िता ने पुलिस के आला अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।

वहीं चौकी गिदड़¨वडी के इचार्ज सुखमिन्दर सिंह जैतो का कहना है कि रेप की घटना सिधवां बेट थाना के एरिया में नहीं बल्कि नकोदर के एरिया में घटी है, जो जांलधर देहात के अंतर्गत आता है। उन्होंने कहा कि कल रात ही गांव के सरपंच की ओर से थाने आकर पीड़िता के सिविल अस्पताल में भर्ती होने संबधी जानकारी दी गई थी। चौकी इंचार्ज के मुताबिक यहां पर जीरो एफ.आई.आर. काटकर नकोदर पुलिस को आगे की कारवाई के लिए भेजी जा रही है। चौकी इंचार्ज के मुताबिक सरपंच ने उन्हे बताया था कि दो युवकों ने 13 वर्षीय पीड़िता के साथ सारी रात बारी-बारी रेप किया है, जो काफी शर्मनाक घटना है।

Exit mobile version