Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवैध संबंधों और रुपयों की लेनदेन को लेकर चाचा की कुल्हाड़ी मार की हत्या

August 22, 2023

अवैध संबंधों और रुपयों की लेनदेन को लेकर चाचा की कुल्हाड़ी मार की हत्या

हरदोईः अवैध संबंधों और रुपयों की लेनदेन को लेकर बीती रात सांडी ग्राम मदारपुर में सोमवार रात भतीजे ने चाचा की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस नेशव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना बारे बताया जा रहा है कि सोमवार रात पवन ने चाचा गंगाराम को घर बुलाया। यहां जमकर शराब पी गई। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पवन ने चाचा की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर आधी रात बाद पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने बताया कि मदारपुर निवासी गंगाराम खेती काम करता था। 15 दिन पहले उसने छह लाख रुपये में डेढ़ बीघा खेत बेच दिया था। गंगाराम अविवाहित था। उसके संबंध पड़ोसी गांव देईचोर निवासी एक महिला से थी। खेत बेचने से मिले रुपये गंगाराम ने उसी महिला को दे दिए थे। जिसको लेकर विवाद चल रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें