Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP Crime News : पत्नी को गोली मारकर पति ने खुद को भी मारी गोली, दोनों गंभीर

April 14, 2024

UP Crime News : पत्नी को गोली मारकर पति ने खुद को भी मारी गोली, दोनों गंभीर

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जनपद के थाना मठसेना क्षेत्र मे रविवार को आगरा से आये एक युवक ने अपने मायके में रह रही पत्नी को आपसी विवाद के बाद गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार कर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। एसपी सिटी सर्विस कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सुवह थाना मठसेना क्षेत्र के गांव खेड़ागणोशपुर मे ससुराल आई एक युवक द्वारा अपनी पत्नी को गोली मारकर घायल करने के बाद खुद को भी गोली मार लिए जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जिनकी हालत गंभीर होने के कारण उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार युवक रवि आगरा के थाना एतमाद दौला क्षेत्र के संदीप नगर का निवासी है जिसकी ससुराल खेडा गणोशपुर पर में है उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से पत्नी वर्षा अपने मायके में रह रही थी ससुरालीजन पहले भी उसे मनाने आए थे किंतु वह उनके उत्पीड़न के कारण उनके साथ नहीं गई थी। रविवार को रवि ससुराल पहुंचा और पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया तभी पति द्वारा उसके कमरे में ही वर्षा को मारने की नीयत से तमंचे से गोली मार दी गई उसके बाद रवि ने खुद को भी गोली मारकर गंभीर घायल कर लिया गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग कमरे की ओर दौड़े दोनों को घायल अवस्था में देखकर पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई।

वर्षा के भाई ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी रवि कुमार से हुई थी, उसको भी जलाकर मार दिया था किंतु एक बच्चे की परवरिश की खातिर उसकी मां ने छोटी बहन की शादी रवि से कर दी थी लेकिन वह और उसके परिवार के लोग उसे भी परेशान करते थे इसलिए वह ससुराल जाने से मना करती थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें