Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

शर्मनाक : दो साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

November 7, 2023

शर्मनाक : दो साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

बाराबंकीः बाराबंकी जिले के शहर कोतवाली इलाके में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में उसके पड़ोस में रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से मंगलवार को बताया कि बाराबंकी के बंकी कस्बे के एक मोहल्ले में सोमवार शाम दो साल की बच्ची खेलते हुए अपने घर के बाहर निकली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 60 वर्षीय अशोक कुमार उसे बहलाकर अपने साथ ले गया और कथित रूप से उससे दुष्कर्म किया।

कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान बच्ची की मां घर पर काम कर रही थी जबकि पिता लखनऊ में राजमिस्त्री का काम करने गया था। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि कुमार के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की हालत ठीक है। आज उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें