Site icon Dainik Savera Times

UP : अनियंत्रित कार ने पांच लोगों को रौंदा, तीन की मौत

आजमगढ़ः आजमगढ़ जिले के बरदह क्षेत्र के कस्बा चौक पर एक अनियंत्रित कार ने दुकान में टक्कर मार दी और पांच लोगों को रौंदते हुए पलट गई। इस हादसे में तीन की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली गांव के अंकित राय की कार शनिवार की रात जाैनपुर की तरफ से आ रही थी तथा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकानों में टक्कर मारते हुए चौक पर पलट गई। उन्होंने बताया कि इस अनियंत्रित कार की चपेट में आकर धमेंद्र सरोज, मनीष सरोज (26) और डब्बू (40) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अरविंद, प्रियांशु और मनीष गौतम घायल हो गए। मनीष गौतम की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाये गये हैं। कार में भी चार से पांच लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

Exit mobile version