Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttar Pradesh Crime News : 11 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में माता-पिता को जेल

November 21, 2024

Uttar Pradesh Crime News : 11 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में माता-पिता को जेल

Uttar Pradesh Crime News : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने 11 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में मां और सौतेली पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सरधना थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात दौराला रोड मोहल्ला गढ़ी खटीकान में 11 वर्षीय साहिल का शव कमरे के अंदर बने स्टोर रूम में फंदे पर लटका हुआ मिला था। उन्होंने बताया कि साहिल के दादा हनीफ ने मृतक की मां नसरीन (32) व सौतेले पिता समीर (26) पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारी ने बताया कि हनीफ ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही समीर सौतेले बेटे साहिल से नाराज रहता था और इसी कारण उसने नसरीन के साथ मिलकर बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने मां और सौतेले पिता को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ के बाद बुधवार सुबह दोनों को जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें