Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेहद शर्मनाकः चलती कार में इंजीनियरिंग की छात्रा से रेप, अर्द्धनग्न हालत में सड़क पर फेंका, इस थाने का है मामला

August 12, 2024

बेहद शर्मनाकः चलती कार में इंजीनियरिंग की छात्रा से रेप, अर्द्धनग्न हालत में सड़क पर फेंका, इस थाने का है मामला

आगरा। उत्तर प्रदेश के ताजनगरी से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां, चलती कार में इंजीनियरिंग की छात्रा से रेप किया गया। पीड़िता छात्रा की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की खोजबीन कर रही है। यह घटना आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार युवक ने शनिवार शाम इंजीनियरिंग छात्रा को जबरन कार में बिठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर छात्रा की पिटाई की गई। जिसके बाद उसे अर्द्धनग्न हालत में सड़क पर फेंक दिया। जिसके बाद अगले दिन सिकंदरा थाना जाकर छात्रा ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए छात्रा ने बताया कि वह लखनऊ की रहने वाली। आगरा में वह डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष की छात्रा है। शिवांश सिंह नामक उससे एक वर्ष सीनियर है और पढ़ाई पूरी कर चुका है। शिवांश ने दस अगस्त की शाम कारगिल चौराहे के पास उसे रोका। जबरन हाथ पकड़कर उसे कार में बैठा लिया। जिसके बाद मेरा साथ रेप किया। इसके बाद चलती कार से मुझे नीचे फेंक दिया।

घटना बारे जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ है। जिस युवक पर आरोप है, घटना के समय उसकी लोकेशन आगरा में नहीं मिली है। इससे सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें