Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

गांव बिटना सियुड़ी में व्यक्ति ने पत्नी का तेजधार हथियार से किया कत्ल

February 11, 2024

गांव बिटना सियुड़ी में व्यक्ति ने पत्नी का तेजधार हथियार से किया कत्ल

कालकाः (मनी)। कालका के साथ सटे गांव बिटना सियुड़ी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का तेज धार हथियार से कत्ल कर दिया। 2008 में अभिशेक दत्त वासी बिटना सियुड़ी कालका, जिला पंचकूला से साथ शादी हुई थी और मृतका की एक 4 साल और एक 14 साल की, दो बेटियां हैं। पुलिस के अनुसार कालका के साथ सटे सियुड़ी में अभिषेक शर्मा और उनकी पत्नी भावना अपने परिवार के साथ रह रहे थे। जांच अधिकारी एस.आई. सुरजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिटना सियुड़ी में एक महिला का कत्ल हुआ है। सूचना पाकर मौका पर पहुंचे तो देखा कि मकान में एक औरत जिसका नाम भावना पत्नी अभिषेक मकान के अन्दर कमरे में खून से लथ-पथ फर्श पर पड़ी थी। जिसे तुरंत एम्बुलैंस बुलाकर कालका सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने जांच के बाद भावना को मृत घोषित कर दिया। मृतका भावना की एक बेटी 14 वर्ष और एक चार वर्ष की है।

शनिवार को मृतका भावना का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका का एक भाई है जो विदेश में रहता है। मृतका के पिता दुर्गा दास निवासी मधुबन कालोनी राजनगर, जालंधर ने कालका पुलिस को बयान दिए हैं कि उनकी लड़की भावना की शादी 2008 में अभिषेक दत्त पुत्र उमेश दत्त वासी बिटना सियुड़ी कालका, जिला पंचकूला से हुई थी। मृतका भावना और अभिषेक दत्त की दो बेटियां हैं। अभिषेक दत्त अक्सर मेरी लड़की भावना के साथ मारपीट व झगड़ा करता रहता था। मैंने उनको कई बार झगड़ा न करने बारे समझाया था। दिनांक 09.02.2024 की शाम के समय करीब 9 बजे मैं अपने घर पर था। मुझे भावना की लड़की अवनि ने फोन करके बताया कि पापा ने मम्मी के साथ लड़ाई-झगड़ा करके उनको चाकू मारा है जिसको इलाज के लिए कालका अस्पताल में ले गए हैं। सूचना मिलने पर मैं तुरंत कालका हस्पताल के लिए चल पड़ा और आज सरकारी हस्पताल कालका पहुंचने पर मुङो पता चला कि भावना को उसके पति ने बेरहमी से छाती में चाकू मारा था, जिससे भावना की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें