Site icon Dainik Savera Times

युद्ध नशेयां विरुद्ध: 15.9 किलो हैरोइन, 25.52 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित 101 नशा तस्कर काबू : DGP अर्पित शुक्ला

युद्ध नशेयां विरुद्ध: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए चलाई जा रही युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम को 82वें दिन जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने 101 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 15.9 किलो हैरोइन, 102 किलो भुक्की और 25.52 लाख रुपए की ड्रग मनी (Drug money) बरामद की।

इसके साथ ही 82 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 12,650 हो गई है। यह ऑपरेशन डीजीपी गौरव यादव के निर्देर्शो पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिशनरों, डिप्टी कमिशनरों और सीनियर सुपरिंटैंडैंट्स ऑफ पुलिस को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार की ओर से नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई गई है।

स्पैशल डीजीपी कानून-व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 87 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 460 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 79 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 497 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है। स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के डी-एडिक्शन हिस्से के तहत 109 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज के लिए प्रेरित किया गया है।

Exit mobile version