चंडीगढ़ Over 1000 kg Heroin: सरकार के ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम के तहत उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए पंजाब पुलिस ने 5 महीनों से भी कम समय में 1,002 किलोग्राम हैरोइन बरामद की। इस मुहिम की शुरुआत 1 मार्च 2025 से हुई थी, और तब से अब तक 23,647 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 14,906 एफआईआर दर्ज की गई हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। इस अभियान की शुरुआत से ही पंजाब पुलिस, डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में, पूरे प्रदेश में ड्रग हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी, घेराबंदी, तलाशी अभियान और नाइट डॉमिनेशन ऑपरेशन्स जैसी कार्रवाई कर रही है।
5 महीनों में 1000 किलो से अधिक हैरोइन बरामद
विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला, जो इन कार्रवाइयों की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे हैं, ने बताया कि 1 ,002 किलो हैरोइन के अतिरिक्त पंजाब पुलिस ने 344 किलो अफीम, 182 ¨क्वटल भुक्की, 14 किलो चरस, 365 किलो गांजा, 6 किलो आईसीई (क्रिस्टल मेथ), 30.9 लाख नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 12.03 करोड़ रुपए की ड्रग मनी भी जब्त की है। विशेष डीजीपी ने कहा कि 5 महीनों में 1002 किलो हैरोइन की बरामदगी, प्रदेश से नशा समाप्त करने की दिशा में पंजाब पुलिस की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
148वें दिन की कार्रवाई पर 99 नशा तस्करों को गिरफ्तार
148वें दिन की कार्रवाई के आंकड़े साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने राज्यभर में 425 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके दौरान 99 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 72 एफआईआर दर्ज की गईं।
उन्होंने बताया कि इन गिरफ्तारियों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 12.9 किलो हैरोइन, 701 ग्राम अफीम, 70,720 नशीली गोलियां/ कैप्सूल, टीके और 8.38 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। उन्होंने आगे बताया कि 86 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी में, 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 180 से अधिक टीमें पूरे राज्य में सक्रिय रहीं। दिन भर चले इस ऑपरेशन में 443 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई। विशेष डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को 78 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए उपचार शुरू करने के लिए राजी किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...