Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

युद्ध नशेयां विरुद्ध : अब तक 10,000 से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार, 398 किलो हैरोइन की बरामद

May 13, 2025

युद्ध नशेयां विरुद्ध : अब तक 10,000 से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार, 398 किलो हैरोइन की बरामद

Drug peddlers: राज्य से नशे के पूर्ण खात्मे के लिए चलाए गए युद्ध नशेयां विरुद्ध के 72 दिन पूरे होने के साथ, पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 6280 एफआईआर दर्ज की हैं और 10444 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

इन कार्रवाइयों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे स्पैशल डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने विवरण साझा करते हुए कहा कि पुलिस टीमों ने 398 किलोग्राम हैरोइन, 186 किलोग्राम अफीम, 117 क्विंटल भुक्की, 8 किलोग्राम चरस, 135 किलोग्राम गांजा, 2.5 किलोग्राम आइस, 1.2 किलोग्राम कोकीन, 23.57 लाख नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 8.58 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

72वें दिन के नतीजों के बारे में जानकारी देते हुए, स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 133 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2.2 किलो हैरोइन, 54 किलो भुक्की, 73000 नशीली गोलियां और 13.22 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

उन्होंने बताया कि 90 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 250 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 495 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसके चलते राज्य भर में 89 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान 503 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें