Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोगों को काटता था कुत्ता, ग्रामीणों ने चिमटे से तोड़ दिए दांत… 5 लोगों पर FIR

April 16, 2025

लोगों को काटता था कुत्ता, ग्रामीणों ने चिमटे से तोड़ दिए दांत… 5 लोगों पर FIR

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने एक आवारा कुत्ते के साथ क्रूरता करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को रावतपुरा खुर्द गांव में हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया, गांव के निवासियों ने बताया कि आवारा कुत्ते ने बहुत आतंक मचाया हुआ था और स्थानीय लोगों को काटता था।

इसके परिणामस्वरूप, ग्रामीणों ने इस खतरे को खत्म करने की योजना बनाई। उन्होंने बताया कि इसके बाद, कुछ ग्रामीणों ने कुत्ते को पकड़ लिया और उसे एक खाट से बांध दिया। इसके बाद उन्होंने उसके मुंह में एक डंडा डाला और चिमटे से उसके दांत तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने कुत्ते को वापस छोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद इंसानियत ग्रुप नामक गैर सरकारी संगठन के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी शिकायत के आधार पर परमाल सिंह कुशवाह, बृजेश बघेल और आनंद कुशवाह के रूप में पहचाने गए तीन लोगों और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325 (जानवर को मारना, जहर देना, अपंग बनाना या बेकार करना) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कुत्ते का फिलहाल भिंड में इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें