गुरुहरसहाय: थाना गुरुहरसहाय के अंतगर्त पड़ते गां हड्डी वाला में बीते दिन गुरप्रीत कौर नामक महिला ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उक्त मामले में पुलिस ने मृतक महिला के भाई के बयान पर उसे ब्लैकमैल करने वाले थेह गुजर फरीदकोट हाल निवासी दुबई (Dubai) के युवक के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने की विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।
थाना गुरुहरसहाय के एएसआई महेश सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता किरनजीत सिंह पुत्र हरनेक सिंह वासी सैदो भुलाणा जिला कपूरथला ने बताया कि उसकी बहन गुरप्रीत कौर की शादी करीब 18 वर्ष पहले केहर सिंह पुत्र जुगराज सिंह वासी हड्डी वाला तहसील गुरुहरसहाय जिला फिरोजपुर के साथ हुई थी और उसका जीजा केहर सिंह जोकि प्राईवेट तौर पर वैटनरी प्रैक्टीशनर का करता है और वर्ष 2017 में उसके जीजा केहर सिंह ने उसकी बहन गुरप्रीत कौर के 12वीं के गुरुहरसहाय में पेपर करवाए थी और उक्त पेपरों के दौरान गुरप्रीत सिंह उर्फ पीता पुत्र राजपाल सिंह वासी थेह गुज्जर थाना सादिक जिला फरीदकोट भी पेपर दे रहा था, जिसने उसकी बहन के साथ अपना मेल-जोल बना लिया था, जिसके संबंध में उसने और उसके जीजा केहर सिंह को पता चला तो उन्होंने पंचायत एक्त्रित की, जिस पर गुरप्रीत सिंह उर्फ ने सभी के सामने गुरप्रीत कौर से कोई संपर्क ना रखने की बात कही और शपथ पत्र लिखकर दिया था।
पीड़ित ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ पीता उसके बात भी गुरप्रीत कौर को सोशल मीडिया पर विभिन्न एप्स के जरिए परेशान करता रहा और उसे ब्लैकमेल करने लगा और वह इस समय दुबई में है, जोकि वहां से भी गुरप्रीत कौर को सोशल मीडिया पर मैसज, धमकियां आदि भेज रहा था, जिस कारण गुरप्रीत कौर दिमागी तौर पर परेशान रहने लगी थी। जिसके चलते बीती 13 जुलाई की रात को करीब 1.30 बजे उसकी बहन गुरप्रीत कौर ने परेशान होकर घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...