Site icon Dainik Savera Times

रंजिशन युवक की गोली मारकर हत्या, वीडियो हुई वायरल

firing

firing

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के लुकसर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने मंगलवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को ग्राम लुकसर में रहने वाले नितिन के ऊपर गांव के ही रहने वाले सचिन और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करते हुए गोली चला दी। उन्होंने बताया कि नितिन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें दो लोग नितिन पर गोली चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही सेकंड बाद एक और व्यक्ति उनके साथ शामिल हो जाता है और खुद को बचाने की कोशिश कर रहे नितिन पर हमला कर देता है। वीडियो में हमलावरों में से एक को शोर सुनकर अपने घर से बाहर आई एक महिला पर बंदूक ताने हुए भी देखा जा सकता है।

Exit mobile version