Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाय राम… झारखंड में कलयुगी बेटे ने माता-पिता को पीट-पीटकर…

April 25, 2024

हाय राम… झारखंड में कलयुगी बेटे ने माता-पिता को पीट-पीटकर…

गुमला। गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने माता-पिता को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि उसने पारिवारिक संपत्ति को हड़पने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। चैनपुर थाने के एक पुलिस अफसर ने बताया कि ग्रामीण से मिली सूचना के अनुसार, लोरंबा खड़ियाटोला गांव में अर्पण मिंज ने बुधवार देर रात अपने पिता जेवियर मिंज और मां दोरसिया मिंज की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें