Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिश्तेदार की शादी में शरीक होने आए युवक ने बीच सड़क किया हंगामा, 2 लोगों पर चलाई गोलियां

May 9, 2024

रिश्तेदार की शादी में शरीक होने आए युवक ने बीच सड़क किया हंगामा, 2 लोगों पर चलाई गोलियां


लुधियाना। रिश्तेदार की शादी में शरीक होने आए युवक ने शराब के नशे में धुत होकर बीच सड़क हंगामा किया। उसने 2 लोगों से न सिर्फ झगड़ा किया, बल्कि पिस्तौल से उन पर गोलियां भी चलाई। थाना टिब्बा की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कातिलाना हमले, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी का नाम दीपक राणा है। पुलिस ने आरोपी दीपक राणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हिरासत में आरोपी से पूछताछ जारी है। घटना मंगलवार की है। न्यू अमृतसर कॉलोनी में रहने वाला दीपक राणा अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में किसी रिश्तेदार की शादी में शरीक होने आया था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने शराब पी हुई थी। उसने बीच सड़क दो लोगों से विवाद किया। तभी उसने अपनी पिस्टल निकाली और मार देने की नीयत से इन पर सीधी गोली चला दी। इसके बाद आरोपी अपनी सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कातिलाना हमले और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें