Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री के नए घर में युवक की गोली मारकर हत्या

September 1, 2023

केंद्रीय मंत्री के नए घर में युवक की गोली मारकर हत्या

उप्रः लखनऊ के दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में एक युवक का सुबह तड़के चार बजे पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये युवक केंद्रीय मंत्री का का दोस्त था, जिसकी पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। परिजनों ने 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी राहुल राज सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें