Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में माचिस देने से मना करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो किशोर पुलिस की गिरफ्त में

April 7, 2024

दिल्ली में माचिस देने से मना करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो किशोर पुलिस की गिरफ्त में

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में माचिस देने से मना करने पर दो किशोरों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोरों को पकड़ लिया गया है। चाकूबाजी की यह घटना शनिवार की है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि एक ऑटो-रिक्शा और उसके आसपास काफी खून था।

दिल्ली पुलिस के उपायुक्त (उत्तर) एम.के.मीना ने कहा, ‘पता चला कि घायल को हिंदू राव अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद, पुलिस हिंदू राव अस्पताल पहुंची और मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) रिपोर्ट एकत्र की। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ‘उपायुक्त ने कहा कि इसके बाद अपराध स्थल का निरीक्षण किया गया और एक प्रत्यक्षदर्शी का बयान दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर दो किशोरों को पकड़ लिया।

उपायुक्त मीना ने कहा, ‘अपराध में इस्तेमाल किया गया एक चाकू बरामद कर लिया गया है। ‘पूछताछ करने पर, दोनों ने खुलासा किया कि उनमें से एक ने पीड़ित से माचिस देने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात पर उनके बीच तीखी बहस हुई।

अधिकारी ने कहा, ‘इस बीच, एक किशोर ने पीड़ित पर तेज धार वाले चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पता चला है कि पकड़े गए किशोरों में से एक पहले भी ऐसे जघन्य अपराध में शामिल था।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें