Site icon Dainik Savera Times

आग लगने से पूर्वी दिल्ली में 16 कार जलकर खाक, चांदनी चौक में पांच दुकानें क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मधु विहार में नगर निगम द्वारा संचालित पाíकंग क्षेत्र में पिछली रात आग लगने से 16 कार जलकर खाक हो गयीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना देर रात एक बजकर 17 मिनट पर मिली और इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। उनके अनुसार दमकल की नौ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया है तथा जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि ये कार स्थानीय लोगों की थीं जो किराये पर पाíकंग क्षेत्र में अपने वाहन खड़ा करते हैं। पहले अधिकारियों ने बताया था कि आग लगने की घटना में 17 कार जलकर खाक हो गयीं, लेकिन बाद में मधु विहार के थाना प्रभारी राजेश सिन्हा ने इस बात की पुष्टि की कि इस आग में 16 वाहन जल गये। डीएफएस अधिकारी यशवंत मीणा ने बताया, ‘‘कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन हमने बाकी को बचा लिया। घटना में कोई नहीं झुलसा।’’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि यह घटना पाíकंग क्षेत्र में झाड़ियों में आग लगने के कारण हुई होगी।


पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अपूर्वा गुप्ता ने कहा, ‘‘यह पाíकंग केंद्र दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय के समीप है। इस घटना में 16 चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गये जो पाíकंग में खड़े थे। बाकी गाड़ियों को नुकसान होने से बचा लिया गया।’’ उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है तथा अब तक आग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Exit mobile version