Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

1984 दंगा पीड़ित 47 परिवारों को नियुक्ति पत्र देना भावुक क्षण : कमलजीत सहरावत

November 23, 2024

1984 दंगा पीड़ित 47 परिवारों को नियुक्ति पत्र देना भावुक क्षण : कमलजीत सहरावत

1984 Riot Victims : दिल्ली के तिलक विहार इलाके के रहने वाले 47 परिवार के लोगों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिया है। ये लोग 1984 में हुई सिख हिंसा के पीड़ित थे।

पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा की लोकसभा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, ‘‘दिल्ली के उपराज्यपाल ने तिलक विहार के 47 परिवारों को सरकारी पदों पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। ये परिवार 1984 के सिख दंगा पीड़ित थे और तिलक विहार कॉलोनी में रहते हैं, जिसे आज विधवा कॉलोनी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बहुत भावुक क्षण था, क्योंकि बरसों से लंबित एक काम को लेफ्टिनेंट गवर्नर ने पूरा किया। 47 लोगों को नियुक्ति पत्र देने के साथ ही, 437 अन्य व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है, और अगले 15-20 दिनों में उन्हें भी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसके अलावा, उपराज्यपाल ने यह घोषणा भी की कि अगर कॉलोनी के लोग इस कॉलोनी का नाम बदलना चाहें, तो वे कोई नया नाम सुझा सकते हैं, और उस नए नाम को वह स्वीकार करेंगे। यह पल 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों के लिए सबसे बड़ा न्यायपूर्ण क्षण था, जब उन्हें उनका हक मिला। मैं माननीय उपराज्यपाल का इस फैसले के लिए आभार व्यक्त करती हूं।‘

नौकरी पाने वाले लोगों ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल का धन्यवाद करते हुए इसे बड़ी राहत बताया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें