Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद

July 24, 2024

नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद

नई दिल्ली : दिल्ली में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आयी है। फिलहाल दमकलकर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास जारी है। आपको बता दे कि राजधानी के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। आग सुबह करीब 6:45 बजे लगी, जिसके बाद लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर एक-एक करके 22 दमकल वाहन पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। ऐहतियात के तौर पर इलाके की बिजली काट दी गई है। फिलहाल दमकलकर्मी आग को बुझाने की कवायद में जुटे हुए हैं। जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी, उससे कहा जा रहा है कि फैक्ट्री में किसी के मौजूद होने की संभावना कम है। हालांकि पूरी तरह से आग बुझाए जाने के बाद इसकी पुष्टि की जा सकेगी। साथ ही जांच में आग में हुए नुकसान की जानकारी सामने आएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें