Site icon Dainik Savera Times

ग्रीन पार्क स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के आगे कूदा यात्री, येलो लाइन पर कुछ देर के लिए सेवाएं रही प्रभावित

नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो का एक यात्री शुक्रवार शाम ग्रीन पार्क स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे कुछ देर के लिए सेवाएं प्रभावित हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम लगभग सात बजकर 49 मिनट पर हुई जिससे ‘येलो लाइन’ पर सेवाएं लगभग 10 मिनट तक प्रभावित रहीं।

उन्होंने बताया कि यात्री ग्रीन पार्क स्टेशन के निकट समयपुर बादली जाने वाली ट्रेन के आगे कूद गया। अधिकारी ने बताया कि इस मार्ग पर सेवाएं अब सामान्य हैं।

ये भी पढ़ें: ‘धमकियों के साए में नहीं होगी बातचीत’, ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी स्पीकर का पलटवार

Exit mobile version