Site icon Dainik Savera Times

डॉक्टर आत्महत्या मामले में आप विधायक प्रकाश जारवाल दोषी करार

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक विशेष अदालत ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) विधायक प्रकाश जारवाल को 2020 में एक डॉक्टर की मौत के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दोषी ठहराया।

सांसद/विधायक मामलों के लिए विशेष न्यायालय के न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने मामले की सुनवाई के बाद अपने आदेश में कहा “यह माना जाता है कि अभियोजन पक्ष ने प्रकाश जारवाल और कपिल नागर के अपराध को सफलतापूर्वक साबित कर दिया है और उनके खिलाफ दंडनीय अपराध के लिए लगाए गए आरोपों को साबित कर दिया है।”

Exit mobile version