चंडीगढ़ मेयर चुनाव: दिल्ली में 2 फरवरी को AAP का बड़ा प्रदर्शन, CM केजरीवाल और भगवंत मान होंगे शामिल

नई दिल्ली:दिल्ली में 2 फरवरी को AAP का बड़ा प्रदर्शन किया जयेगा। आपको बता दें कि, इस प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शामिल होंगे। बीजेपी हेडक्वार्टर पर AAP प्रदर्शन करेगी। चंडीगढ़ में धांधली से बीजेपी द्वारा मेयर बनाने पर प्रदर्शन होगा।

बता दे की हाल में हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सबसे ज्यादा पार्षद होने के बावजूद आप-कांग्रेस का गठबंधन यह चुनाव हार गया। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस और आप पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर धांधली करने और उचित चुनावी प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप भी लगाया है। आज यह मामला हाई कोर्ट भी पहुंचा जिसमे सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ MC और प्रशासन से 3 सप्ताह के भीतर जवाब माँगा है।

- विज्ञापन -

Latest News